AMN/ WEB DESK
दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में एक मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना आज इन्कोसी म्टुबातुबा नगरपालिका क्षेत्र में एन-टू राजमार्ग पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, मिनीबस टैक्सी की दक्षिण दिशा में जा रहे ट्रक से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।
8 घायलों में कुछ को गंभीरचोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
