AMN/ WEB DESK
केरलम् में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, समुद्र तट पर जाने और सभी प्रकार की तटीय पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
खतरनाक समुद्री स्थितियों को देखते हुए कल तक पूरे राज्य में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तमिलनाडु, कन्याकुमारी और लक्षद्वीप के तटों के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।
