Last Updated on August 10, 2026 9:22 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण – एपीडा के माध्यम से त्रिपुरा का डेरगांग किसान उत्पादक संगठन पहली बार दुबई को एक मीट्रिक टन सरसों के शहद का निर्यात करेगा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह निर्यात किसान उत्पादक संगठन और स्थानीय मधुमक्खी पालकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे संगठित और निर्यातोन्मुख उत्पादन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिला है।
इस पहल से किसानों और किसान उत्पादक संगठनों को निर्यात के अवसर तलाशने तथा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजारों में अपनी भागीदारी सुदृढ करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
