Last Updated on March 29, 2026 10:40 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज लद्दाख के कारगिल स्थित नए जिला न्यायालय परिसर का उद्घाटन किया। खराब मौसम के कारण परिसर का उद्घाटन लेह से वर्चुअल माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक न्यायिक अवसंरचना की स्थापना से भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद न्‍याय प्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है।

उद्घाटन समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली तथा अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।