Last Updated on March 12, 2026 9:25 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

पश्चिम एश्यिा में जारी संघर्ष के बीच कच्‍चे तेल से भरा एक टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्‍य के रास्‍ते कल सुरक्षित मुंबई पहुंचा। ईरान पर अमरीका और इस्राएल के हाल के हमलों के बाद समुद्री क्षेत्र में धीमी पड़ी यातायात गतिविधि के बाद भारत पहुंचने वाला यह पहला जहाज है। मुंबई बंदरगाह के अधिकारियों के अनुसार जहाज में एक लाख 35 हजार 335 मीट्रि‍क टन कच्‍चा तेल है और इसे ज्‍वाहर द्वीप पर लाया गया है