Last Updated on February 23, 2026 12:50 am by INDIAN AWAAZ

PM Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat Train in Uttar Pradeshप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तरप्रदेश में मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित भी किया। उन्होंने देश की पहली नमो भारत क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली के शेष खंडों का उद्घाटन भी किया।
इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिज़ाइन गति के साथ, नमो भारत देश की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। यह साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ को दिल्ली से तेज गति से जोड़ती है।
प्रधानमंत्री आज मेरठ में लगभग 12 हजार नौ सौ 30 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य की जनता को बहुत लाभ होगा।
