Last Updated on February 10, 2026 11:12 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रिक्स 2026 के शेरपाओं और विभिन्‍न देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि 20 वर्ष पूरे कर चुका ब्रिक्‍स अंतरराष्ट्रीय सहयोग, परामर्श और समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है, जो जन-केंद्रित एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है।

डॉ जयशंकर ने कहा कि वे ब्रिक्स 2026 की प्राथमिकताओं जैसे लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा लाए गए सुझावों और दृष्टिकोणों को महत्व देते हैं।