श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। यह सम्‍मेलन स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया जा रहा है। सम्‍मेलन के दौरान राज्‍य मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक, बांग्लादेश, मोल्दोवा, ब्राजील और स्विट्जरलैंड के श्रम मंत्रियों, बेल्जियम के उप मंत्री तथा अन्य विशिष्ट साझेदारों से मुलाकात की।

राज्य मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी के लिए सम्मानजनक काम, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।