AMN/ WEB DESK

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के साथ भारत की दीर्घकालिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित एससीओ सम्मेलन का विषय है – मध्य एशिया – एससीओ का केंद्र: शांति और संयुक्त विकास का क्षेत्र। सम्‍मेलन में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एससीओ में भारत की प्राथमिकताओं का उल्‍लेख किया।