Last Updated on September 3, 2026 1:50 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और बेल्जियम के बीच घनिष्‍ठ तथा दीर्घकालिक संबंध है जो आपसी सम्‍मान और लोकतांत्रिक मूल्‍यों पर आधारित है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश शासन आधारित वैश्विक व्‍यवस्‍था के प्रति वचनबद्ध हैं। रक्षा मंत्री ने यह बात बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकैन के साथ नई दिल्‍ली में शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व इस समय अब तक की सबसे बड़ी भू-राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बेल्जियम जैसे महत्‍वपूर्ण साझेदार विचार-विमर्श के लिए सार्थक अवसर प्रदान करते हैं।

    बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकैन ने भारत को अधिक जनसंख्‍या तथा उच्‍च प्रौद्योगिकी वाला देश बताया। उन्‍होंने भविष्‍य की परियोजनाओं के लिए बेल्जियम के साथ सहयोग करने की जरूरत पर बल दिया। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच मित्रता को और आगे ले जाने की भी बात कही।