Last Updated on February 1, 2024 5:49 pm by INDIAN AWAAZ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में निरतंरता का विश्वास है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभों (युवा, गरीब, महिला और किसान) को ताकत देगा। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को इसके लिए बधाई।
उन्होंने कहा, यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। हमने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। बजट में स्टार्ट-अप्स को मिलने वाली टैक्स छूट का विस्तार किया गया है। कैपिटल एक्सपेंडिचर को ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।
पीएम मोदी के मुताबिक, हम बड़ा लक्ष्य तय करते हैं और उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करते हैं। गरीबों के लिए हमारी सरकार ने चार करोड़ घर बनाए। दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य है। दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का टारगेट था, अब इस लक्ष्य को तीन करोड़ कर दिया गया है।