Last Updated on February 18, 2026 7:57 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
फिनलैंड के प्रधानमंत्री आंत्ति पेत्तरी ओरपो ने कहा है कि फिनलैंड और भारत, वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर, सुगम, टिकाऊ और मानव-केंद्रित तकनीकी प्रगति का नेतृत्व कर सकते हैं। नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में आसान भविष्य के लिए संप्रभु डीप टेक का निर्माण विषय पर एक सत्र में श्री ओरपो ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी पुन: उपयोग वाली अर्थव्यवस्था के समाधानों को प्रोत्साहन देगी, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की समस्या से निपटने में सहायता करेगी और सभी के कल्याण में सुधार करेगी।
