AMN
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान में वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पर भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन किया। यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिसर एआई-आधारित स्वास्थ्य समाधानों में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी प्रोत्साहित करेगा।
