Last Updated on September 14, 2026 7:51 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने नई दिल्ली में वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग के साथ भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने तथा भारत में निर्मित रक्षा उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और आपूर्ति शृंखला के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। समुद्री, कृषि उत्पादों और दवाओं के लिए दोनों देशों में बाजार पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने, विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

वियतनाम, भारत की लुक ईस्ट, आसियान, हिंद-प्रशांत, महासागर और ग्लोबल साउथ नीतियों में महत्वपूर्ण साझेदार है।