Last Updated on September 6, 2026 2:34 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

चीन के चियांग्शी प्रांत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग अब भी लापता हैं। तूफान सॉडेल से कई दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण यह आपदा आई। बचाव कर्मियों ने आज एक ढहे हुए घर से लापता व्यक्ति का एक शव बरामद किया। दो अन्य लोगों को बचाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

ड्रोन, लाइफ डिटेक्टर और खोजी कुत्तों के साथ 640 से अधिक बचाव कर्मी तलाश और बचाव अभियान चला रहे हैं। लगभग 39 ग्रामीणों को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। वहीं आस पास के क्षेत्रों के 5,300 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित किया गया है।