Last Updated on January 15, 2026 11:59 pm by INDIAN AWAAZ

चार महानगरों में 200 स्वचालित मौसम स्टेशन लगाए जाएंगे: केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वचालित मौसम स्टेशनों के व्यापक विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इस वर्ष दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे में 50-50 स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित करेगा। डॉ. सिंह नई दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 151वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पिछले दशकों की तुलना में मौसम पूर्वानुमान की सटीकता में 40 से 50 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। चक्रवात मार्ग पूर्वानुमान की सटीकता में लगभग 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मासिक और मौसमी पूर्वानुमानों में त्रुटियां लगभग साढे 7 दशमलव से घटकर लगभग ढाई प्रतिशत रह गई हैं।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने मौसम विज्ञान सेवाओं में क्षेत्रीय नेता के रूप में देश की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला और बताया कि भारत अब बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों को आपदा संबंधी मौसम जानकारी और उपग्रह आधारित सहायता प्रदान करता है।