Last Updated on August 9, 2026 9:19 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बैतरणी नदी में इस मौसम में तीसरी बार बाढ़ आ गई है। उत्तरी जिलों में बैतरणी और सालंदी नदियों का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। भद्रक और जाजपुर जिलों के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे वहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राज्य में कम दबाव का नया क्षेत्र बनने के कारण कई इलाकों में फिर बारिश हुई है। प्रशासन नदियों के जलस्तर और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख हुए है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
