AMN/ WEB DESK

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से दो दिन का ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन शुरू हो गया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। श्री चौहान ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दृष्टिकोण शांति और सहयोग पर आधारित है।

सम्‍मेलन का विषय है ‘लघु किसानों, महिलाओं और युवाओं के माध्यम से भविष्य के लिए खाद्य सुरक्षा’। सम्‍मेलन में खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और महिला किसानों की भूमिका जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हो रही है।