AMN/ WEB DESK

दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में आज सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग भूतल के पार्किंग क्षेत्र में लगी, जहां कुछ मोटरसाइकिल और स्कूटर आग की चपेट में आ गए और फिर पूरी इमारत में फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि सुबह करीब 2: 25 मिनट पर सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां घटना पर भेज दी गई और पांच लोगों को बचा लिया गया।