AMN/ WEB DESK
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोले जाने की खबरों के बाद आज दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में तेज़ी देखी गई और तेल की कीमतें भी कम हुईं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 4 दशमलव आठ प्रतिशत गिरकर लगभग 83 अमरीकी डॉलर हो गई, जो इस साल मार्च की शुरुआत के स्तर के बराबर है।
