Last Updated on June 15, 2026 9:35 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

फ्रांस का एवियन शहर आज रात वैश्विक कूटनीति का केंद्र बनने जा रहा है, जहां जी-7 देशों के नेता 52वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एकत्र हो रहे हैं। शिखर सम्मेलन में नेताओं द्वारा वैश्विक असंतुलन को कम करने, प्रमुख भू-राजनीतिक संकटों को हल करने, बच्चों से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। जी-7 देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सहयोगी देशों के नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एवियन पहुंच रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच चुके हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा जी-7 सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल एवियन पहुंचेंगे।