Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

WEB DESK

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के दूसरे संस्करण की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2023 के तहत बाईस भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो तीन श्रेणियों के तहत 33 सम्मान दिए जाएंगे। ग्यारह सम्मान समाचार पत्रों में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। ग्यारह सम्मान टेलीविजन में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किए जाएंगे। ग्यारह सम्मान रेडियो में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किए जाएंगे।

वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि योग ने दुनिया भर में लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमाओं और संस्कृतियों को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके समग्र दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण रुचि पैदा की है, जिससे यह एक वैश्विक घटना बन गई है। श्री ठाकुर ने कहा कि जागरूकता फैलाने और योग की परिवर्तनकारी क्षमता को प्रदर्शित करने के मीडिया के अथक प्रयासों के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसीलिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का दूसरा संस्करण आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Click to listen highlighted text!