Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

AMN

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज लू जारी रहेगी और झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में इस महीने की 24 तारीख तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस महीने की 24 तारीख तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक वर्षा की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गांगेय, झारखंड और ओडिशा में कल से 26 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। 

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने और कल बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। अगले तीन से चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Click to listen highlighted text!