AMN

संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानक-निर्धारण निकाय नेकोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन-सीएसी ने मोटे अनाज पर भारत के मानकों की प्रशंसा की है। इटली की राजधानी रोम में आयोजित अपने 46वें सत्र के दौरान मोटे अनाज के लिए वैश्विक मानकों के विकास के भारत के प्रस्ताव को कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन द्वारा स्‍वीकार कर लिया गया है। सीएसी द्वारा प्रस्ताव को स्‍वीकार करने के बाद इस परियोजना के दस्तावेजों को प्रस्तुत करने और मसौदा मानकों के विकास पर अब भारत द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा। इसने 8 गुणवत्ता मापदंडों को निर्दिष्ट करते हुए 15 तरह के मोटे अनाज के लिए एक व्यापक समूह मानक तैयार किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बैठक में सराहना मिली। कोडेक्स में वर्तमान में ज्वार और बाजरा के लिए मानक तय किए हैं।

भारत ने मोटे अनाज के लिए वैश्विक मानकों के विकास के लिए एक प्रस्ताव रखा था, विशेष रूप से फिंगर मिलेट्स, बार्नयार्ड मिलेट्स, कोडो मिलेट्स, प्रोसो मिलेट्स और लिटिल मिलेट्स के लिए रोम के एफएओ मुख्यालय में खाद्य और कृषि संगठन के सत्र में इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी और वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने मोटे अनाज को आम आदमी की पसंद बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत का प्रस्ताव दुनिया भर में मोटे अनाज और इसके लाभों को उजागर करने में मानक स्थापित करेगा।