Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिये भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिये भारतीय और नेपाली सेना के संयुक्त अभियानों का शुभारंभ किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में नेपाली सेना के सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशक मेजर जनरल ध्रुव प्रकाश शाह भी शामिल हुए। भारतीय सेना का माउंट एवरेस्ट अभियान पारंपरिक साउथ कोल रूट से अपनी यात्रा पूरी करेगा।

34 पर्वतारोही वाले इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी करेंगे। माउंट कंचनजंगा के लिए भारत-नेपाल संयुक्त अभियान में भारतीय सेना के 12 और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल होंगे। इसका नेतृत्व भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह करेंगे।

इसके अतिरिक्त माउंट एवरेस्ट पर एक संयुक्त एनसीसी अभियान का नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। इस महीने शुरू होने वाले इस अभियान का लक्ष्य इस वर्ष मई तक पर्वत शिखरों पर पहुंचना है।

रक्षामंत्री ने पर्वतारोहियों से बातचीत में कहा कि इस अभियान का महत्व केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना ही नहीं बल्कि भारतीय और नेपाली सेना तथा दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूती देना भी है।

Click to listen highlighted text!