Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया है। इस बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए सात बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें कन्या विवाह मंडप निर्माण महिला हाट जिम ऑन व्हील पिंक टॉयलेट कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल पिंक बस और महिलाओं को ट्रेनिंग देना शामिल है।

AMN / PATNA

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 03 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और उनके लिए कई घोषणायें भी की गई है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन मिलेगा.देश में सबसे ज्यादा महिला सिपाही बिहार में हैं, उनकी पोस्टिंग घर के पास करने की व्यवस्था कराई जाएगी. इसके साथ ही चुनावी वर्ष युवकों को आकर्षित करने के लिए रोजगार बजट पेश करने का भी प्रयास किया है.

इसको लेकर बिहार के लोगों के लिए सौगातों की बौछार कर दी गई है. बिहार के 21 कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण और विकास के लिए कुल 1289 रुपये आवंटित किए गए हैं. यह बजट पिछले बजट से बड़ा भी है. इस वर्ष के बजट का आकार 3 लाख करोड़ के पार कर गया है. नीतीश सरकार ने वर्ष 2024-25 में 2,78,725.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था.

यह पिछले बजट से 38,169 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें से 1,38,515 करोड़ रुपये केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में मिलेंगे। 55,737 करोड़ रुपये ऋण उगाही से।

राजकोषीय घाटा 2.98 प्रतिशत अनुमानित हैं। बजट में राजस्व बचत 8,831 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सर्वाधिक 60,964 करोड़ रुपये का आवंटन शिक्षा विभाग को हुआ है। बजट में महिलाओं के लिए कई नई घोषणाएं हुई हैं। आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, उद्योग और समाज कल्याण पर विशेष फोकस है।

बजट भाषण में उन्होंने कहा कि बिहार के बजट में इस बार वृद्धि हुई है। उन्होंने राज्य के निरंतर विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी का आभार जताया। सम्राट ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार को प्राथमिकता दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का बजट 38 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है।

पिंक टॉयलेट की स्थापना की जाएगी

राज्य के सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की स्थापना की जाएगी। प्रथम चरण में एक माह के अंदर 20 पिंक टॉयलेट स्थापित किये जायेंगे।

कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे हॉस्टल

बिहार के प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से महिला हॉस्टल की स्थापना की जाएगी। 

पिंक बस चलाई जाएगी

बिहार के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस का परिचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें सवारी, चालक और कंडक्टर सभी महिलाएं होंगी।

महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से चालक, कंडक्टर और डिपो मेन्टेनेंस स्टाफ के पदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की जायेगी।

महिला स्व-रोजगार को बढ़ावा देने पर होगा काम

  • महिला स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला चालकों को व्यावसायिक ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदने पर नगद अनुदान का प्रावधान किया जाएगा।
  • राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन परिचालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षक भी महिलायें होंगी।

महिला पुलिस कर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था

बजट में महिला पुलिस कर्मियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। महिला सिपाहियों को राज्य सरकार पदस्थापन थाने के नजदीक आवास उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार आसपास के घरों को किराये पर लेगी।

21 कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के लिए 1289 करोड़ की योजना का कार्यान्वयन।

नेफेड के सहयोग से अरहर, मूंग, उड़द आदि दलहन का एमएसपी पर खरीद।

सभी अनुमंडलों में कोल्ड स्टोरज की स्थापना।

सब्जी की उचित मूल्य पर बिक्री के लिए सभी प्रखंडों में सुधा आउटलेट।

सभी प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों का गठन।

सभी पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समिति की ओर से कन्या विवाह मंडप का निर्माण।

पटना में महिला हाट की स्थापना। अन्य शहरों के वेंडिंग जोन में महिलाओं के लिए जगह का आवंटन।

प्रायोगिक तौर पर पटना में चलंत व्यायामशाला की शुरुआत।

सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट।

सभी जिलों में आधुनिक बस स्टॉप।

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2025 बनेगी।

वैकस्पिक इंधन को बढ़ावा देने के लिए बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2025 की घोषणा।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए बिहार खाद्य प्रस्संकरण नीति 2025 की घोषणा।

दवा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार फर्मास्यूटिकल्स प्रोमोशन पॉलिसी 2025 की घोषणा।

बिहार प्लास्टिक विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 की घोषणा।

उद्यमिता विकास संस्थान को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास।

गुड़ के लिए पूसा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना।

देश के प्रमुख शहरों में प्रवासी परामर्श सह निबंधन केंद्र।

358 के प्रखंडों में अंगीभूत-राजकीय डिग्री कॉलेज।

एक से 10 तक के सामान्य छात्रों की छात्रवृति राशि दोगुनी। इसमें अल्पसंख्यक छात्र-छात्रा भी शामिल।

निजी क्षेत्र के सहयोग से नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना।

निजी जन भागीदारी के आधार पर नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना।

सभी बड़े अनुमंडलों में अतिरिक्त रेफरल अस्पताल।

लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ब का गठन।

स्लम क्षेत्रों में चिकित्सा केंद्रों की स्थापना।

बिहार कैंसर सोसाइटी की स्थापना।

बेगूसराय में कैंसर अस्पताल की स्थापना।

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृति राशि दोगुनी। इस पर 875 करोड़ का व्यय।

अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र छात्राओं की छात्रवृति राशि अब दोगुनी।

अजा-अजजा छात्रावास अनुदान योजना की राशि एक हजार की जगह दो हजार मासिक।

सभी प्रमंडलों में राष्ट्रीय मानकों के अनुसार खेल अवसंरचना का निर्माण।

प्रत्येक प्रखंड में एक आउटडोर स्टेडियम।

स्टेट डाटा सेंटर की क्षमता बढ़ेगी।

सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस का संचालन।

राज्य पथ परिवहन निगम के मेन्टेनेंस विभाग में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण।

चालक एवं कंडक्टर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण।

महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा की खरीद पर अनुदान।

प्रमुख शहरों में महिला वाहन परिचालन प्रशिक्षण केंद्र।

नहर के किनारे बांध की खाली जगहों पर सोलर पावर प्लांट।

ग्रीन डेवलपमेंट फंड की घोषणा।

सौ करोड़ की लागत से बिहार क्लीन एयर ट्रांसफॉर्मेशन।

धार्मिक पर्यटन योजना की शुरुआत।

महिलाओं को पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षण।

पूर्णिया हवाई अड्डे पर जल्द परिचालन।

राजगीर, सुल्तानगंज, एवं रक्सौल में हवाई अड्डे का विकास।

भागलपुर, वाल्मीकिनगर, वीरपुर, मधुबनी, मुंगेर एवं सहरसा में छोटे हवाई जहाज के उड़ने की सुविधा।

देश के प्रमुख शहरों में बिहार एकीकृत केंद्र की स्थापना।

महिला सिपाहियों के आवासन की सुविधा के लिए किराए पर मकान।

मल्टी हैजार्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम।

जमीन का निबंधन पेपरलेस।

नदियों पर पुल-पुलियों की संख्या बढ़ेगी।

किसी भी हिस्से से चार घंटा में पटना पहुंचने की व्यवस्था।358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे.
पूर्णिया एयरपोर्ट से तीन महीने में उड़ेगा हवाई जहाज.
राजगीर में सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा
वाल्मिकीनगर, मुंगेर, सहरसा, और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई जहाजों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी.
बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा
358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे.
बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा.
108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे.
सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे.
कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास
प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेंगे,
इसमें चालक और कंडक्टर महिला होंगी.
होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा.
महिला गाइड बहाल होंगी.
बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा.
108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे.
सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे.

Click to listen highlighted text!