Last Updated on March 3, 2025 7:34 pm by INDIAN AWAAZ

AMN
भारत और बेल्जियम ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में रक्षा सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन के साथ बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के माध्यम और साधनों पर चर्चा की गई।
श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बेल्जियम के निवेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेल्जियम की कंपनियां भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार और भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। दोनों देश संस्थागत रक्षा सहयोग करने पर भी सहमत हुए।
