
AMN
आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में इस पर्व की खास धूम है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के भक्त बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।
स्थानीय श्रद्धालु, तीर्थयात्री, पर्यटक और विदेशी भक्त मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और पवित्र गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। इस अवसर पर भक्त भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर रहे हैं और अन्नकूट – अन्न का पहाड़ – बनाकर भक्ति भाव प्रकट कर रहे हैं।
दोपहर 12 बजे के आसपास प्रमुख मंदिरों जैसे दानघाटी मुकुट मुखारविंद और जतीपुरा मुखारविंद में दुग्धाभिषेक (दूध से स्नान) की विशेष रस्म की जाएगी।
परंपरा के अनुसार, लोग इस दिन गायों को सजाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। उन्हें गुड़ और चावल खिलाने की विशेष प्रथा है। बुंदेलखंड क्षेत्र में इस अवसर पर प्रसिद्ध लठमार दिवाली मनाई जाती है। इसके अलावा यहां मोर पंखों के साथ गोवर्धन पूजा मनाने की एक प्राचीन परंपरा भी है।
