Last Updated on June 13, 2026 11:57 pm by INDIAN AWAAZ

राजस्व सतर्कता निदेशालय ने भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। निदेशालय ने कोलकाता और अगरतला में अभियान चलाकर लगभग 17 किलो विदेशी सोना जब्त किया, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

निदेशालय ने कल कोलकाता में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ये थाईलैंड से कोलकाता हवाई अड्डे के रास्ते लगभग साढे 11 किलो सोने की तस्करी की कोशिश कर रहे थे। कल ही अगरतला में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर के रास्ते लगभग 5 किलो विदेशी सोने की तस्करी कर रहे थे। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर चलाया गया था।