Last Updated on June 14, 2026 12:02 am by INDIAN AWAAZ

विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में ऑनलाइन फर्जी घोषणाएं और विज्ञापनों से लोगों को सतर्क किया है। मंत्रालय ने ऐसी घोषणाओं और विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय का एकमात्र प्रामाणिक पोर्टल kmy.gov.in है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे का 15 जून को नई दिल्ली से होगा प्रस्थान
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहले जत्थे का प्रस्थान समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने इस समारोह की अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह जत्था 15 जून को नई दिल्ली से रवाना होगा और नाथू ला मार्ग से यात्रा करेगा।
राज्यमंत्री ने बताया कि यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए अनुकूलन केंद्रों में की गई है। श्री मार्गेरिटा ने इस तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड, सिक्किम और उत्तर प्रदेश राज्य सरकारों के अथक प्रयासों की सराहना की।
