AMN/ WEB DESK
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भ्रष्टाचार से जुड़े केस में जांच के दायरे में हैं। यह मामला सरकारी निविदा देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।
पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार विरोधी आयोग ने श्री सेन के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रहते एक सरकारी परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने दुर्गा पूजा के “प्रीव्यू” पास के वितरण और बिक्री में कथित अनियमितताओं को लेकर श्री सेन से पूछताछ की थी। यह मामला लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है।
पूर्व मंत्री पर अपने करीबी सहयोगियों से जुड़ी कंपनियों को 85 करोड़ रुपये से अधिक के निविदा देने का भी आरोप है।
