
FILE PHOTO
AMN नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को “सार्थक” बताया। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों समेत भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इनमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के जारी प्रयास भी शामिल रहे।
