AMN/ WEB DESK

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रम्मी कल्चर ऐप और अन्य से जुड़े मामले में लगभग 442 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। निदेशालय ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में फिक्स्ड डिपॉजिट, व्यावसायिक दुकानें, एक विला और कई आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। यह संपत्तियां  गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम पर थीं।

इससे पहले, निदेशालय ने गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और उसके निदेशकों और प्रमुख कर्मचारियों के आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। अब तक इस मामले में कुल लगभग 2 हजार 843 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, फ्रीज या जब्त की जा चुकी हैं।

निदेशालय को जांच से पता चला है कि गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और रम्मीटाइम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न ब्रांडों जैसे रम्मी कल्चर, रम्मीप्राइम, प्लेशिप और रम्मीटाइम के अंतर्गत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन रियल मनी गेम्स, विशेष रूप से ऑनलाइन रम्मी गेम्स और टूर्नामेंट संचालित कर रही थी। मामले में आगे की जांच जारी है।