AMN/ WEB DESK

मौसम विभाग ने ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कल तक तेज वर्षा की संभावना है।

अगले दो दिन में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और कराईक्‍काल में आज लू चल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, रायलसीमा और उत्तर प्रदेश में कल तक मौसम गर्म और उमस भरा रहने की आशंका है।