Last Updated on June 15, 2026 12:34 am by INDIAN AWAAZ

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारतीय ध्वज वाली नौका विराट-1 पर सवार सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इंजन खराब होने के कारण यह जहाज ओमान के तट के पास डूब गया था। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और मुबंई के लिए रवाना हो गए हैं।
