Last Updated on June 8, 2026 12:50 am by INDIAN AWAAZ

महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोना तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस के तहत डीआरआई ने करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलो 200 ग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन ट्रांजिट यात्री, हवाई अड्डे के तीन कर्मचारी और एक रिसीवर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, तस्कर सोने को शरीर के भीतर छिपाकर ला रहे थे, जबकि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने इसे आगे की डिलीवरी के लिए हवाई अड्डे से बाहर ले जाने में मदद कर रहे थे।
