Last Updated on June 8, 2026 12:47 am by INDIAN AWAAZ

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण – ए पी ई डी ए ने झारखंड के आम्रपाली आमों की पहली वाणिज्‍यक खेप के ब्रिटेन निर्यात को सुगम बनाया है। इस खेप में सिमडेगा जिले की बेउरा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड से प्राप्त 1.5 मीट्रिक टन ताजे आम शामिल हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने झारखंड में महिला नेतृत्व वाली किसान उत्पादक संस्‍था के उगाए आम्रपाली आमों के ब्रिटेन निर्यात को लोकल गोज़ ग्‍लोबल का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि एपीईडीए के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है, महिलाओं को नए अवसर और पहचान मिल रही है तथा भारत के कृषि निर्यात को नई गति मिल रही है।