Last Updated on March 24, 2026 12:27 am by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोकसभा में पश्चिम एशिया पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इसका कच्चे तेल की कीमतों पर गहरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है।