Last Updated on March 13, 2026 10:19 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जल प्रबंधन केवल एक सेवा वितरण तंत्र नहीं है, बल्कि जन भागीदारी से प्रेरित आंदोलन है। वे आज अमृत मित्र महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। महोत्सव में अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी जल सेवाओं को मजबूत करने में महिला स्वयं सहायता समूहों-अमृत मित्रों के नेतृत्व का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री लाल ने कहा कि महिलाओं के नागरिक सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से जनता और प्रशासन के बीच विश्‍वास मजबूत होता है।