Last Updated on February 27, 2026 12:20 am by INDIAN AWAAZ

AMN

खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज सोनीपत के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को नई तकनीकों के माध्यम से विकसित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए फल, सब्जियां और कृषि उत्पादों का उत्पादन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होना चाहिए। संस्‍थान में आज से शुरू हुए इस सम्मेलन में 25 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। देश भर के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इसमें शामिल हो रहे हैं।