Last Updated on February 23, 2026 12:52 am by INDIAN AWAAZ

निर्वाचन आयोग 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ एक सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
सम्मेलन में, राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों के कामकाज में तालमेल को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, ईवीएम और मतदाता-सूची साझा करने पर चर्चा होगी। आयोग के अनुसार, इस तरह का सम्मेलन 27 साल बाद हो रहा है।
