Last Updated on February 19, 2026 10:43 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
विशाखापट्टणम के आरके बीच रोड पर आज अंतर्राष्ट्रीय सिटी परेड में भारतीय नौसेना ने अपनी परिचालन क्षमता और समुद्री विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा का यह प्रमुख जन जागरूकता कार्यक्रम, सटीक हवाई संचालन, युद्ध प्रदर्शन, परेड टुकड़ियों और जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से परिपूर्ण था।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 को नौसेना क्षमता और तकनीकी उत्कृष्टता का एक भव्य प्रदर्शन बताया।
नौसेना प्रमुख दिनेश के. त्रिपाठी ने परेड को मिलन 2026 का एक प्रमुख आकर्षण बताया, जिसमें सांस्कृतिक जीवंतता के साथ-साथ विश्वभर के वर्दीधारी कर्मियों का अनुशासन और गौरव भी झलकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रभावशाली वायु प्रदर्शन से हुई। चेतक हेलीकॉप्टरों ने बैनर फॉर्मेशन में उड़ान भरी, जिसके बाद खोज और बचाव अभ्यास किए गए, जिनमें समुद्र में हताहतों को निकालना भी शामिल था। मिग-29के लड़ाकू विमानों ने युद्धाभ्यास और निम्न-स्तरीय सटीक उड़ान का प्रदर्शन किया।
