AMN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई को वैश्विक जन-कल्याण के लिए सामूहिक संकल्प के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एआई में अवसर और भविष्य की रूपरेखा देखता है।
प्रधानमंत्री ने एआई के लोकतांत्रीकरण पर जोर देते हुए कहा कि यह विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के लिए समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां मनुष्य और बुद्धिमान प्रणालियां साथ मिलकर सृजन, कार्य और विकास करेंगी। एआई कार्य को अधिक स्मार्ट, प्रभावी और परिणामकारी बनाएगा। श्री मोदी ने कहा कि भारत न केवल नई तकनीक विकसित करता है, बल्कि उसे तेजी से अपनाता भी है, और आज भारत विश्व की सबसे बड़ी तकनीक प्रतिभा का केंद्र है।
