Last Updated on February 15, 2026 8:24 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने जारी किए बयान में कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है। मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

साझा इतिहास, संस्कृति और पारस्‍परिक सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत ने तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि तारिक रहमान के दृष्टिकोण और मूल्यों को जनता का भारी जनादेश मिला है।