Last Updated on February 15, 2026 7:33 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संत सेवालाल महाराज ने सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश फैलाकर समाज में नवचेतना का संचार किया। उन्होंने आगे कहा कि संत सेवालाल महाराज का प्रेरणादायक जीवन देशवासियों का मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा।