Last Updated on February 8, 2026 11:02 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

भारत और मले‍शिया ने एक संयुक्त बयान में, 2024 में स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचे, अक्षय ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर तथा डिजिटल प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार को बढ़ावा देने और सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की है।

संयुक्त बयान में मलेशिया-भारत डिजिटल परिषद के औपचारिक गठन और व्यापार तथा पर्यटन में सहयोग देने के लिए सीमा पार भुगतान संपर्क शुरू करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है। दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र और स्वच्छ ऊर्जा में घनिष्ठ सहयोग पर भी बल दिया है ।

संयुक्त बयान में आगे कहा गया है कि दोनों नेताओं ने आसियान की केंद्रीयता, एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत और बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ समन्वय के लिए अपने सहयोग की पुष्टि की है।