Last Updated on February 6, 2026 5:56 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण-पीएमएवाईजी के अंतर्गत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3 करोड़ 87 लाख से अधिक घरों की मंजूरी दी है। राज्यसभा में आज लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने बताया कि 2 फरवरी 2026 तक दो करोड़ 95 लाख से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दो करोड़ 10 लाख 66 हजार से अधिक घरों की मंजूरी दी गई है और इस महीने की 2 तारीख तक एक करोड़ 43 लाख से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का कार्यान्वयन कर रहा है, जिसका लक्ष्य मार्च 2029 तक चार करोड़ 95 लाख घरों का निर्माण करना है।
