Last Updated on January 25, 2026 3:31 pm by INDIAN AWAAZ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर आज राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को उसकी आध्यात्मिक परंपराओं के लिए देवभूमि, और शौर्य की विरासत के लिए वीरभूमि कहा जाता है। उन्होंएने कहा कि राज्यी में हर तरफ प्राकृतिक सौंदर्य है। राष्ट्रंपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राज्य के मेहनती लोग राष्ट्र् निर्माण और राष्ट्री य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने राज्य के उज्जवल और समृद्ध भविष्य की कामना की।
