AMN / WEB DESK

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

https://twitter.com/i/status/1761274158418125297

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

हादसे की जानकारी मिलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारि हरकत के आ गए
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब तालाब में गिरी तो चीखों के शोर से लोग दहल गए। राहगीरों की भीड़ जमा हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एक-एक कर तालाब से लोगों को निकालना शुरू किया गया। महिलाओं और बच्चों की लाशें जब निकलीं तो रेस्क्यू कर रहे मददगारों के पैर भी कांप गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में अब तक महिलाओं और बच्चों समेत 24 की मौत हो चुकी है।

सीएम योगी ने कासगंज में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों के इलाज के समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

वहीं कासगंज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।