Last Updated on January 30, 2026 11:24 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आनन्दपुर की अग्नि दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दुख: व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिये जाएंगे।

